फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Firing in Narnaul Youth shot in stomach following dispute in Ghataser

नारनौल में फायरिंग: विवाद के बाद युवक को मारी गोली, पेट में लगी; घाटासेर में देर रात हुई वारदात

Thu, 27 Aug 2026 08:58 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, नारनाैल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनाैल Published by: Nivedita Updated Thu, 27 Aug 2026 08:58 AM IST
सार

विवाद की जड़ अतर सिंह के भतीजे की गाड़ी में हुई तोड़फोड़ है। अतर सिंह इसी बात को लेकर विकास उर्फ घाटा से सवाल-जवाब करने उसके घर पहुंचा था। दोनों के बीच तीखी बहस हुई। बहस के दौरान ही विकास ने हथियार निकाल लिया और गोली चला दी। 

विज्ञापन
Firing in Narnaul Youth shot in stomach following dispute in Ghataser
युवक पर चलाई गोली - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल के घाटासेर गांव में बुधवार रात एक युवक पर गोली चला दी गई। विवाद के बाद हुई इस घटना में युवक के पेट में गोली लगी है। घायल को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे हुई। अतर सिंह नामक युवक को विकास उर्फ घाटा ने गोली मारी है। बताया जा रहा है कि अतर सिंह अपने भतीजे की गाड़ी में तोड़फोड़ के बाद विकास के घर के बाहर पहुंचा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ गया कि विकास ने अतर सिंह पर गोली चला दी। गोली सीधे अतर सिंह के पेट में लगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed