फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   body of woman found in Faridkot grain market

फरीदकोट में महिला का अर्धनग्न शव बरामद: अनाज मंडी में मिली लाश, पुलिस को हत्या की आशंका

Thu, 27 Aug 2026 01:01 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: Nivedita Updated Thu, 27 Aug 2026 01:01 PM IST
सार

मंडी में काम करने वाले लोगों के अनुसार, यह महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और सभी उसे प्यार से 'मासी' कहकर बुलाते थे। उसकी असली पहचान या नाम के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
body of woman found in Faridkot grain market
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

फरीदकोट की नई अनाज मंडी में पिछले करीब छह से सात वर्षों से रह रही एक 60-65 वर्षीय प्रवासी महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न शव बरामद हुआ है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन




मंडी में काम करने वाले लोगों के अनुसार, यह महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और सभी उसे प्यार से 'मासी' कहकर बुलाते थे। उसकी असली पहचान या नाम के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने इस घटना को हत्या करार दिया है। मौके पर पहुंचे डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस महिला की पहचान के प्रयासों में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed