{"_id":"58f660904f1c1b3874472872","slug":"murder-of-innocent-after-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद मासूम की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के बाद मासूम की हत्या
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को सई नदी किनारे एक मासूम बच्ची का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कपड़ों के जरिए परिवारीजनों ने मृतका की पहचान की। आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद मासूम बच्ची का मर्डर किया गया। सीओ ने मौके पर पड़ताल की। मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन वर्षीय बच्ची 15 अप्रैल को लापता हो गई थी। माता-पिता की खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया था। सुबह ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए सई नदी के पास सिरसा घाट गए थे। इसी दौरान उन्होंने कपड़े में लिपटा कंकाल देखा।
यह देख सभी दंग रह गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद सीओ लालगंज वरुण कुमार, थानेदार पन्नेलाल फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लिया। लोगों का कहना है कि रेप के बाद बच्ची का बेरहमी से कत्ल किया गया।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने कपडे़ के जरिए उसकी पहचान बेटी के रूप में की। थानेदार का कहना है कि मृतका की मां की तहरीर पर गांव के ही मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मृतका की मां के मुताबिक आरोपी मोनू के घर पर पांच साल से अनमोल नामक एक युवक रहता था। घटना के बाद से अनमोल फरार चल रहा है। मां को आशंका है कि अनमोल का भी मर्डर में हाथ हो सकता है। पुलिस का मानना है कि जांच चल रही है। जो भी इस वारदात में शामिल होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीअाे लालगंज वरुण कुमार का कहना है कि बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी मोनू को पकड़ लिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि रेप के बाद उसने बच्ची की हत्या की है। आरोपी नशेड़ी किस्म का भी है। उससे घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है। सही वजह जल्द सामने आएगी।