फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mother and son burnt to death for dowry in raibarelly

दहेज के लिए मां-बेटे को जलाकर मार डाला

Fri, 26 May 2017 01:09 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 26 May 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mother and son burnt to death for dowry in raibarelly
burnt - फोटो : demo
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के द्वंदगढ़ गांव में गुरुवार को घर के अंदर मां-बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने पहुंचकर आग बुझाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की खातिर मां-बेटे को जलाकर मार दिया गया है। दहेज की खातिर आए दिन महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष खुदकुशी किए जाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की जांच की और शवों को पीएम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पुलिस ने पति समेत पांच लाोगाें के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। लखनऊ जिले के नगराम थाना क्षेत्र के माया असलम नगर की रहने वाली शांती (25) की शादी वर्ष 2013 में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के द्वंदगढ़ निवासी राजेश के साथ हुई थी। राजेश मनरेगा श्रमिक है। सुबह अचानक घर के अंदर से धुआं उठा तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

 

ग्रामीण घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि शांती व उसका डेढ़ वर्षीय बेटा रचित आग की चपेट में आ गए हैं। किसी तरह ग्रामीणों ने आग को बुझाया, लेकिन तब तक मां-बेटे गंभीर रूप से झुलस चुके थे। सीएचसी के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में बेटे रचित की मौत हो गई, जबकि शांती की लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दोनों के शरीर से केरोसिन महक रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

घटना की सूचना पर मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। महिला के पिता रामदीन और मां माधुरी का आरोप है कि दहेज की खातिर उसकी बेटी शांती का उत्पीड़न किया जा रहा था। दहेज में बाइक व नगदी की डिमांड पूरी न होने पर शांती व उसके बेटे रचित को जलाकर मार दिया गया। घटना पति, ससुर सूर्यपाल और सास ने मिलकर किया है। कहना है कि छह महीने पहले भी दोनों को जलाने का प्रयास किया था, लेकिन बच गए थे।

 

 

सीओ गोपीनाथ सोनी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। सीओ का कहना है कि महिला खाना बना रही थी, तभी आग की चपेट में आ गई। इसमें महिला व उसके बेटे की मौत की बात सामने आई है। मृतका के देवर प्रमोद ने आग से जलकर मौत की सूचना दी है। मायका पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले में पति, सास, ससुर, व दाो देवराों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।


घटना के बाद से मौके पर पहुंचे पति का कहना है कि वह मनरेगा में मजदूरी करता है। सुबह सेंहगो खानपुर मजदूरी करने गया था। इसी बीच उसकी पत्नी व बेटे की आग से जलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचा तो दोनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed