फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempted to flee without paying for petrol; opened fire when stopped.

Bareilly News: पेट्रोल के रुपये दिए बिना भागने की कोशिश, रोकने पर की फायरिंग

Fri, 28 Aug 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 28 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Attempted to flee without paying for petrol; opened fire when stopped.
फरीदपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर फरीदपुर स्थित हरियाली बाजार पेट्रोल पंप पर बुधवार रात दो बाइकों से आए चार लोगों ने 2,370 रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद रुपये दिए बिना जाने लगे। रोकने पर फायरिंग की।
विज्ञापन

गार्ड ने हवाई फायरिंग की तो आरोपी दोनों बाइकें छोड़कर भाग गए। एक का मोबाइल फोन भी मौके पर छूट गया। जांच में दोनों बाइकें चोरी की मिलीं। पुलिस ने वाहनों व फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि दो बाइकों पर सवार चार युवक बुधवार रात करीब 10 बजे पंप पर पहुंचे। उन्होंने एक बाइक में 1030 रुपये का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद चालक बाइक को लेकर कुछ दूरी पर खड़ा हो गया। दूसरी बाइक में 1340 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद इस बाइक पर सवार लोग भी जाने लगे। सेल्समैन ने मुस्तैदी दिखाते हुए दौड़कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने साथी को घिरता देखकर दूसरी बाइक पर सवार आरोपी भी लौट आए। उन्होंने डराने के लिए तमंचे से फायर किए। गोलियों की आवाज सुनते ही पेट्रोल पंप पर तैनात गार्ड जयपाल ने भी अपनी लाइसेंसी बंदूक से दो फायर किए। जवाबी फायरिंग से डरे आरोपी दोनों बाइकें और एक मोबाइल वहीं छोड़कर भाग गए।
सूचना मिलते ही फरीदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। जांच में पता चला कि एक बाइक चंडीगढ़ और दूसरी सहारनपुर से चोरी की गई थी। पेट्रोल पंप के मैनेजर श्याम मोहन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वर्जन :
पेट्रोल पंप पर सीसी कैमरा नहीं लगा है। इस वजह से आरोपियों की कोई तस्वीर नहीं मिल पाई। बरामद मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के जरिये आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - संदीप सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed