फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Flick breathed the name of Baba The rape of young woman

झाड़फूंक के नाम पर बाबा ने युवती से किया रेप

Sat, 05 Nov 2016 11:28 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 05 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Flick breathed the name of Baba The rape of young woman
rape - फोटो : getty images
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में झाड़फूंक के नाम पर एक बाबा द्वारा युवती से रेप किये जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने पर भड़के ग्रामीणों ने बाबा की जमकर धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपी बाबा बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बाराबंकी का रहने वाला बाबा इंद्रजीत अवस्थी झाड़फूंक करता है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति उसका चेला है।
विज्ञापन


उसकी बेटी की तबियत खराब थी। इस पर चेला अपनी 19 वर्षीय बेटी का झाड़फूंक कराने के लिए शुक्रवार रात बाबा के पास ले गया था। बाबा ने झाड़फूंक के नाम पर युवती के साथ दुराचार किया। सुबह पीड़ित पक्ष ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सभी ने बाबा की जमकर धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। कार्यवाहक थानेदार महेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर पर आरोपी बाबा इंद्रजीत अवस्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। आरोपी बाबा बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के वलौली इसरौली गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed