{"_id":"57b748d54f1c1bff136eb196","slug":"court-cases-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का केस दर्ज
रायबरेली
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
मुकदमा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एक वर्ष बाद महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर जबरन दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी 20 सितंबर 2015 की रात आठ बजे गांव के बाहर नित्यक्रिया के लिए गई थी। तभी पहले से ही घात लगाए बैठा पूरे गनेश बक्श मजरे उगाभाद गांव निवासी गुड्डू ने उसको दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।
जब पत्नी ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। आरोपी ने पत्नी को कहीं शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी थी। युवक ने बताया कि जब वह घटना की शिकायत करने जब वह आरोपी के घर गया तो अखिलेश कुमार, रामसुमेर व सुनील ने उसे व पत्नी को मारापीटा और भगा दिया।
पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। कोई कार्रवाई न होने पर उसे न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।