फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bike riders miscreants looted teacher Chain

बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका की चेन लूटी

Fri, 28 Aug 2015 12:06 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका की सोने की चेन लूट ली गई। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पति ने घटना की तहरीर गुरुवार को थाने में दी, लेकिन पुलिस घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


पूरे भिखा मजरे चिचौली की रहने वाली नीलम सिंह इसी क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल सिद्धौर में सहायक अध्यापक है। बुधवार को दोपहर नीलम अपने बच्चों को लेने के लिए जिला मुख्यालय स्कूटी से आ रही थी।
विज्ञापन


हाईवे पर क्षोभनाला के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके शिक्षिका के गले से सोने की चेन लूट ली। शिक्षिका के पति आदित्य चौहान ने बताया कि लूटी गई सोने की चेन तीन तौले की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने तहरीर थाने में दे दी है। शिक्षिका के साथ हुई घटना से शिक्षकों में नाराजगी है। उधर, कार्यवाहक एसओ भीमशंकर मिश्र का कहना है कि घटना की सूचना थाने पर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed