{"_id":"5978e4194f1c1be4498b45fd","slug":"91501094937-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन से पकड़ गया चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन से पकड़ गया चोर
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन में संदिग्ध दबोचा
लालगंज (रायबरेली)। यात्रियों की सजगता से बुधवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन में एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया। यात्रियों ने उसे जीआरपी को सौंप दिया है। प्रयाग जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को एक युवक संदिग्ध दिखा। यात्रियों ने ट्रेन में उससे पूछताछ की तो उसके पास चोरी किया हुआ बैग मिला। ट्रेन लालगंज रेलवे स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। हरकत में आई जीआरपी ने उसको पकड़ लिया और उसके पास से मिले बैग को कब्जे में ले लिया। बैग के ऊपर कानपुर के आकाश का नाम व उसका मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। फोन पर संपर्क किया गया तो आकाश कुमार बाराबंकी में पुलिस में है। बैग में एक चार्जर, कपड़े व उसकी ड्यूटी का कागज बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुकेश उर्फ पेशेराज, निवासी कालीबस्ती पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। जीआरपी इंस्पेक्टर चंद्रहास मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।