{"_id":"5bae7478867a557fe2537a12","slug":"61538159736-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को कुचला, मौत
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को राजधानी लखनऊ जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही महिला को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया।
महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक इस्तियाक वारसी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक भाग निकला।
लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे किनारे हसनगंज गांव निवासी खैरुन्निसा (50) लखनऊ में एक दवाखाने में काम करती थी। वह गांव के पास ही लखनऊ जाने के लिए हाईवे पर वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी बछरावां से लखनऊ की ओर जा रहे मौरंग लदे ट्रक ने महिला को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बताते हैं कि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर चालक ट्रक खड़ी कर भाग गया।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां ही किसी तरह नौकरी कर परिवार का भरण पोषण कर रही थी। मां की मौत से दो बेटों एजाज, सुहेल तथा चार बेटियां नेहा, रेशमा, नाजमीन और सानिया का रो-रोकर बुरा हाल है।