फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गेगासो चौकी इंचार्ज का कहर

गेगासो चौकी इंचार्ज का कहर

Mon, 29 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
गेगासो चौकी इंचार्ज का कहर
रायबरेली। लाख सख्ती के बाद भी खाकी का चेहरा नहीं बदल पा रहा है। सरेनी थाना क्षेत्र में चौकी इंचार्ज ने एक टेंपो चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे उनके नाजुक अंग पर भी चोट आ गई। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि चालक ने चौकी इंचार्ज के कहने पर टेंपो पर लकड़ी लादकर उसे चौकी नहीं पहुंचाया था।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को शिकायत लेकर थाने तक नहीं जाने दिया गया। सोमवार को परिवारीजन घायल टेंपो चालक को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। पीड़ित का दर्द सुनकर उन्होंने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सरेनी थाना क्षेत्र के गेगासो निवासी श्यामलाल का आरोप है कि बीती छह अक्तूबर को वह लालगंज से टेंपो पर सवारियां भरकर गेगासो जा रहा था। इसी दौरान गंगागंज के पास गेगासो चौकी इंचार्ज जेपी यादव ने उसे रोक लिया और लकड़ी टेंपो पर लादकर चौकी पर छोड़ने की बात कही। उ
विज्ञापन
विज्ञापन


सने टेंपो खराब होने का हवाला देकर दूसरे दिन लकड़ी छोड़ने की बात कही। इस पर चौकी इंचार्ज उसे पकड़कर चौकी ले गए। रातभर उसे चौकी पर बैठाए रखा। नशे की हालत में उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। शिकायत लेकर थाने जा रहा था, लेकिन उसे थाने नहीं जानेे दिया गया। पीड़ित ने एसपी से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

सीओ लालगंज को सौंपी जांच
टेंपो चालक की ओर से गेगासो चौकी इंचार्ज जेपी यादव पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। मामले में कितनी सच्चाई है, यह पता करने के लिए मामले की जांच सीओ लालगंज आरपी शाही को सौंपी गई है। जांच में यदि मामला सही पाया गया तो चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की जाएगी।

-सुजाता सिंह, एसपी

टेंपो चालक से नहीं की गई मारपीट
टेंपो चालक के साथ मारपीट नहीं की गई है। क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर को बचाने के लिए चालक की ओर से उन पर मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है। हिस्ट्रीशीटर ने एक मामले में एक अन्य व्यक्ति पर फर्जी एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करा दिया था। चालक फाइलेरिया ग्रसित है।
-जेपी यादव, गेगासो चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed