{"_id":"6ab587d7e8dfae1f12093c15","slug":"father-beat-up-the-teacher-for-scolding-his-child-jhansi-news-c-420-1-gar1001-13583-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बच्चे को डांटने पर पिता ने शिक्षक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बच्चे को डांटने पर पिता ने शिक्षक को पीटा
विज्ञापन
- प्राथमिक शिक्षक संघ ने घटना पर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
गरौठा। ग्राम खड़ौरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक को विद्यालय के बच्चे को डांटना महंगा पड़ गया। बच्चे के गुस्साए पिता ने सहायक शिक्षक की लात-घूसों और लाठी डंडो से पिटाई कर दी। विद्यालय के हाजिरी रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेज फाड़ दिए। शिक्षक की शिकायत पर गरौठा थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ब्लॉक गुरसराय के ग्राम खड़ौरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात लहचूरा के अक्सेव निवासी शिक्षक महेश कुमार निरंजन ने थाना पुलिस को बताया कि गांव के राकेश पाल के बेटे को पूर्व विद्यालय में शैतानी करने पर डांट दिया था। इसकी शिकायत बच्चे ने अपने पिता से की थी। इसके बाद पिता राकेश पाल विद्यालय आकर उससे गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गरौठा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं, इस घटना से शिक्षकों में रोष व्याप्त है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवई की मांग की है। घटना की सूचना शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दी गई है।