{"_id":"6ab588076a2c6643670e5e92","slug":"a-girl-refused-to-marry-after-wearing-a-garland-at-a-mass-wedding-ceremony-badaun-news-c-123-1-bdn1010-173960-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सामूहिक विवाह समारोह में जयमाला पहनाकर शादी से मुकरी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सामूहिक विवाह समारोह में जयमाला पहनाकर शादी से मुकरी युवती
विज्ञापन
बिसौली। सरकारी सामूहिक विवाह समारोह में जयमाला होने के बाद शादी की रस्में पूरी नहीं हो सकीं। अब लड़की ने शादी से मना कर दिया। उसने किसी दूसरे युवक से प्रेम करने की बात कही है। मामले में युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 18 सितंबर को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में उनके बेटे की एक लड़की के साथ जयमाला की रस्म हुई थी। जब फेरों की बारी आई तो लड़की पक्ष ने इंकार कर दिया। शादी के अन्य संस्कार भी नहीं हुए। इससे युवक पक्ष को मामला संदिग्ध लगा। पीडि़त के मुताबिक उम्मीद थी कि बातचीत के बाद मामला सुलझ जाएगा, लेकिन तीन दिन बाद फोन पर लड़की ने शादी करने से ही मना कर दिया। आरोप है कि उसने किसी अन्य युवक से प्रेम करने की बात भी कही। पीडि़त ने आरोप लगाया कि शादी के लिए दिया गया दहेज का सामान लड़की पक्ष ने अपने पास रख लिया। पुलिस से सामान वापस दिलाने की मांग की है।
सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही सच सामने आएगा। संवाद