फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father beat up the teacher for scolding his child.

Jhansi News: बच्चे को डांटने पर पिता ने शिक्षक को पीटा

Fri, 25 Sep 2026 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Father beat up the teacher for scolding his child.
- प्राथमिक शिक्षक संघ ने घटना पर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गरौठा। ग्राम खड़ौरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक को विद्यालय के बच्चे को डांटना महंगा पड़ गया। बच्चे के गुस्साए पिता ने सहायक शिक्षक की लात-घूसों और लाठी डंडो से पिटाई कर दी। विद्यालय के हाजिरी रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेज फाड़ दिए। शिक्षक की शिकायत पर गरौठा थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ब्लॉक गुरसराय के ग्राम खड़ौरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात लहचूरा के अक्सेव निवासी शिक्षक महेश कुमार निरंजन ने थाना पुलिस को बताया कि गांव के राकेश पाल के बेटे को पूर्व विद्यालय में शैतानी करने पर डांट दिया था। इसकी शिकायत बच्चे ने अपने पिता से की थी। इसके बाद पिता राकेश पाल विद्यालय आकर उससे गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गरौठा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, इस घटना से शिक्षकों में रोष व्याप्त है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवई की मांग की है। घटना की सूचना शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed