{"_id":"6ab586f70fb9aa08a604075c","slug":"body-of-81-year-old-man-missing-since-september-17-found-in-banegaon-forest-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-128298-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बनेगांव के जंगल में मिला 17 सितंबर से लापता 81 वर्षीय बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बनेगांव के जंगल में मिला 17 सितंबर से लापता 81 वर्षीय बुजुर्ग का शव
Fri, 25 Sep 2026 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। क्षेत्र के बनेगांव के जंगल में बृहस्पतिवार को 17 सितंबर से लापता 81 वर्षीय बुजुर्ग मोहन राम का शव गधेरे से बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक भेटा गांव के रहने वाले थे और इन दिनों बनेगांव स्थित अपनी बेटी मीरा देवी के घर रह रहे थे।
17 सितंबर की शाम बिना बताए घर से चले जाने के बाद जब बुजुर्ग का पता नहीं चला, तो परिजनों ने 21 सितंबर को कांडा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को गधेरे में शव मिलने के बाद दिल्ली में नौकरी करने वाले मृतक के पुत्रों जगदीश राम, दीवान राम और बेटी ने तेंदुए के हमले से मौत होने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। धरमघर रेंजर विक्रम कैड़ा ने बताया कि शव नीला पड़ा हुआ था, प्रथम दृष्टया तेंदुए के हमले के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, हालांकि वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी।
लापता बुजुर्ग का शव गधेरे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की आशंका और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
........ मनीष शर्मा, सीओ