फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Waiting for the statement of the injured workers

Barabanki News: घायल कार्यकर्ताओं के बयान का इंतजार

Fri, 25 Sep 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 25 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the statement of the injured workers
बाराबंकी। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में है। घायलों ने पुलिस के समक्ष उपस्थित होने के बजाय रजिस्टर्ड डाक से बयान भेजने की बात कही है। जांच अधिकारी सीओ गरिमा पंत ने बयान उपलब्ध कराने के लिए एक बार रिमाइंडर भी भेजा है। पुलिस सांसद का बयान भी दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन

13 सितंबर को चंद्रशेखर आजाद समर्थकों के साथ गोंडा में विनोद साहनी के परिवार से मिलने जा रहे थे। बुढ़वल चौराहे के पास उनके काफिले पर जूते-चप्पल और पत्थरों से हमला किए जाने का आरोप है। घटना में करीब 10 लोग घायल हुए थे। बाद में बाराबंकी जिलाध्यक्ष देशराज गौतम और लखनऊ निवासी हाईकोर्ट अधिवक्ता शनि वर्मा की तहरीर पर अभय सिंह समेत करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी फुटेज, घटना के वीडियो और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट को जांच का आधार बना रही है। स्वतंत्र गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर विवेचना पूरी कर आरोपपत्र की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed