{"_id":"5c82c38fbdec22145544da6d","slug":"171552073615-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के गांव के युवक को बांधकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा विधायक के गांव के युवक को बांधकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशदेपुर (रायबरेली)। सलोन से भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी के गांव पदमनपुर बिजौली के एक युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक के चाचा की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
परशदेपुर चौकी क्षेत्र के पदमनपुर बिजौली गांव निवासी अवनीश सिंह का लड़का आकाश सिंह की गत गुरुवार शाम को गांव के ही कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी।
उसी के बाद आकाश लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न मिलने पर शुक्रवार की सुबह युवक के चाचा राधा मोहन सिंह ने चौकी में तहरीर देकर भतीजे के अपहरण का आरोप लगाया। तहरीर मिलते ही सनसनी फैल गई।
शुक्रवार की दोपहर युवक के बरूवा गांव के पास होने की जानकारी मिली। पुलिस व उसके घर के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बरामद किया।
पुलिस की पूछताछ युवक आकाश सिंह ने अपहरण कर रातभर पेड़ बांधकर पिटाई करने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक को मेडिकल के लिए भेजा है।
उधर, चौकी इंचार्ज नारायण कुशवाहा ने बताया कि युवक को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है। गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगाए गए हैं। युवक फरार हो गए हैं। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।