फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जांच शुरू

आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जांच शुरू

Sun, 16 Jun 2019 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जांच शुरू
रायबरेली। एक युवक ने पहले 30 लाख रुपये का मकान खरीदा, अब उससे मकान जबरन खाली कराने की कोशिश की जा रही है। मकान खाली न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सदर कोतवाली पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आचार्य द्विवेदी नगर निवासी जयकरन सिंह ने कोतवाली में लिखाई गई एफआईआर में कहा है कि उसने मोहल्ले के ही रहने वाले धर्मेंद्र मौर्या का मकान 30 लाख रुपये देकर खरीदा था। अब धर्मेंद्र यह कहते हुए जबरन उससे मकान खाली करवा रहे हैं कि उसने कोई रुपया नहीं लिया है।
विज्ञापन


छह जून को घर पर साथियों के साथ पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि सीओ से लेकर अन्य अफसर मामले में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर धर्मेंद्र कुमार, अमरनाथ मौर्या, बिंटू मौर्या और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed