फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गंगाघाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, आज होगा स्नान

गंगाघाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, आज होगा स्नान

Fri, 23 Nov 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
गंगाघाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, आज होगा स्नान
रायबरेली-डलमऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए गंगाघाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। कोई बैलगाड़ी, ट्रैक्टर-ट्राली तो कोई चार पहिया, बाइकों से घाटों पर पहुंच रहा है।
विज्ञापन



चहुओर गंगा मइया के जयकारे गूंज रहे हैं। पुरुषों, महिलाओं के साथ भारी संख्या में बच्चे भी घाटों पर पहुंच रहे हैं। सभी का उत्साह देखते ही बन रहा है।


शुक्रवार को घाटों पर भक्त गंगा स्नान करने के साथ ही पूजा पाठ करेंगे। कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ में मेला भी लगता है। इसलिए दुकानें भी लग गई हैं। कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर पुलिस चौकन्ना है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन



कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ के साथ ही ऊंचाहार के गोकना और सरेनी के गेगासो गंगाघाट पर दस लाख से ज्यादा भक्त गंगा स्नान करने पहुंचते हैं।


रायबरेली के अलावा फतेहपुर, उन्नाव, सुल्तानपुर, अमेठी, लखनऊ तक के लोग इन गंगाघाटों पर पहुंचकर डुबकी लगाते हैं। डलमऊ के विभिन्न घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोई बैलगाड़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉली तो कोई चार पहिया वाहन और बाइक से घाटों तक पहुंचा है। सभी में गंगा स्नान को लेकर उत्साह दिख रहा है।


डलमऊ के अलावा गेगासो और गोकना गंगा घाटों पर भी भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जा रही है। फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed