Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police brushed them off, later, a flurry of gunfire ensued

Lucknow News: पुलिस ने टरकाया, बाद में ताबड़तोड़ फायरिंग

Mon, 02 Nov 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 02 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Police brushed them off, later, a flurry of gunfire ensued
छात्र आयाज इमाम खान के पैर में लगी गोली।
गुडंबा। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास शनिवार देर रात छात्रों के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। हमले में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र आयाज इमाम खान उर्फ अरबाज के पैर में गोली लग गई। वहीं, तीन गोलियां उसके शरीर को छूकर निकल गईं।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने सुतली बम भी फेंके। गंभीर हालत में छात्र को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। आरोप है कि मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत लेकर थाने पहुंचे छात्र को पुलिस ने जांच का भरोसा देकर लौटा दिया था। इसके कुछ घंटे बाद वारदात हुई।
विज्ञापन

बिहार के सिवान जिले के सोनबरसा निवासी आयाज इमाम खान उर्फ अरबाज इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र है। विवाद की शुरुआत बीकॉम चतुर्थ वर्ष के छात्र जीशान से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को चाय की दुकान पर कुछ युवकों से उसकी गलतफहमी में बहस हो गई। आरोप है कि अभिषेक ठाकुर समेत कुछ युवकों ने जीशान को थप्पड़ और बेल्ट से पीटा। उन्होंने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जीशान ने अपने साथियों को बताया और गुडंबा थाने में शिकायत दी। आरोप है कि पुलिस ने जांच का भरोसा देकर उसे वापस भेज दिया। उसका मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया गया था।
शिकायत के कुछ घंटे बाद ही फायरिंग
आरोप है कि शिकायत के कुछ घंटे बाद रात करीब 11:44 बजे अभिषेक ठाकुर साथियों के साथ जीशान के फ्लैट के पास पहुंचा। आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी और सुतली बम भी फेंके। इसी दौरान चली गोली आयाज को लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। हमलावर हवाई फायरिंग और बम फेंकते हुए भाग गए। साथी छात्र आयाज को तत्काल इंटीग्रल अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय और गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से कारतूस भी मिले हैं।
सात युवकों पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी
आयाज की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक ठाकुर, राशिद जमाल, सोहैल, राहुल, नफीस, अब्दुल्लाह और दानिश के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी अतुल कुमार पांडेय के अनुसार, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पहले भी विवादों में रहा है अभिषेक
अभिषेक ठाकुर कपूरथला क्षेत्र में रह चुका है। उस पर पहले भी वसूली और रंगदारी के आरोप लगे हैं। गुडंबा थाने में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

छात्र आयाज इमाम खान के पैर में लगी गोली।

छात्र आयाज इमाम खान के पैर में लगी गोली।

छात्र आयाज इमाम खान के पैर में लगी गोली।

छात्र आयाज इमाम खान के पैर में लगी गोली।

छात्र आयाज इमाम खान के पैर में लगी गोली।

छात्र आयाज इमाम खान के पैर में लगी गोली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed