{"_id":"6ae7a49606b484186f05a4a8","slug":"the-student-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-hostel-kanpur-news-c-362-1-ka11025-160046-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अभ्यर्थी ने हॉस्टल में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अभ्यर्थी ने हॉस्टल में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कानपुर। रावतपुर के हितकारीनगर स्थित हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उसका रूम पार्टनर बाजार से सब्जी लाने गया था। लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांकने पर छात्र का शव फंदे से लटक मिला। इसपर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस व फॉरेंसिक पहुंची। साक्ष्य संकलन के बाद शव को मोर्चरी भिजवाया गया।
बहराइच निवासी चंद्रवीर सिंह के पुत्र शिवा सिंह (20) हितकारीनगर स्थित एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहे थे। साथ में दीपक भी रहता है। दीपक के मुताबिक रविवार देर शाम वह सब्जी लेकर लौटा तब शिवा के फंदा लगाने का पता चला। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। फॉरेंसिक ने साक्ष्य संकलन कर शव को मोर्चरी भिजवाया। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में छात्र के अवसाद में होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। (संवाद)