{"_id":"6ae7a3ace17986d994056336","slug":"history-sheeter-arrested-with-stolen-jewellery-and-cash-chandauli-news-c-189-1-svns1011-157087-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चोरी के आभूषण और नकदी के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चोरी के आभूषण और नकदी के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली पुलिस ने रविवार को चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के चांदी के आभूषण और चार हजार रुपये नकद बरामद हुए।
आरोपी के खिलाफ पहले से विभिन्न धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। बीते 28 सितंबर को दरियापुर गांव निवासी जयशंकर यादव के घर में चोर छत के रास्ते घुस गए थे।
चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस मामले की जांच और खुलासे में जुटी थी।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घरचित नहर मोड़ के समीप एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से चांदी के कंगन और चार हजार रुपये नकद बरामद हुए।
थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर विकास कुमार उर्फ छोटू उर्फ छोटकन के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से विभिन्न धाराओं में सात प्राथमिकी दर्ज हैं।