फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शौच करने गया युवक नहर में गिरा, मौत

शौच करने गया युवक नहर में गिरा, मौत

Wed, 29 Aug 2018 12:35 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
शौच करने गया युवक नहर में गिरा, मौत
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर मजरे जहानामऊ गांव में मंगलवार देर शाम नित्यक्रिया के लिए गया एक युवक नहर में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन



गोविंदपुर मजरे जहानामऊ गांव निवासी सोनू (20) सोमवार शाम नित्यक्रिया जाने के लिए बिजली के खंभे के सहारे नहर पार कर रहा था।


इसी बीच वह असंतुलित होकर नहर में गिर पड़ा और उसका पैर नहर पर रखे खंभों के बीच में फंस गया, जिससे वह पानी से बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई।


काफी समय तक घर न पहुंचने पर परिवारीजन खोजते हुए नहर की तरफ गए तो उन्हें जानकारी हो सकी। परिवारीजनों ने शव को बाहर निकाला।


पिता अशोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना घुरवारा पुलिस चौकी में दी गई है। कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed