{"_id":"5a4540204f1c1b001c8bb6ff","slug":"101514487840-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया ने फिल्मी अंदाज में घटना को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन माफिया ने फिल्मी अंदाज में घटना को दिया अंजाम
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार को पीटा, कार में तोड़फोड़ कर सवा लाख लूटे, फायरिंग
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात कुछ मिट्टी खनन माफिया ने एक ठेकेदार को जमकर पीटा। कार तोड़ दी और उससे सवा लाख रुपये लूट लिए। यही नहीं दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने हवाई फायरिंग की। फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। शोरगुल पर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। पुलिस वारदात के पीछे लेनदेन की वजह बता रही है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के मोटा का पुरवा गांव निवासी ठेकेदार सुरेश कुमार जेसीवी व डंफर चलवाता है। बुधवार रात करीब 10 बजे सुरेश अपने बेटे शैलेंद्र के साथ कार से घर लौट रहा था। तकिया चौराहा के पास पहले से चार पहिया वाहनों पर सवार हमलावरों ने उसे रोका। इस पर सुरेश ने गाड़ी तेज कर दी। हमलावरों ने उसका पीछा किया तो खुद को बचाने के लिए सिधौना गांव में घुस गया। हमलावर भी गांव में घुस गए। सुरेश को गाड़ी से बाहर घसीटकर उसे पीटा। कार में रखे सवा लाख रुपये लूट लिए। दहशत फैलाने के लिए असलहों से हवाई फायरिंग की। ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी मिट्टी खनन का कार्य कराते हैं। खनन के ठेके को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। इसी वजह से हमला बोला गया। कार्यवाहक एसओ मुकेश बाबू का कहना है कि मारपीट, फायरिंग व लूट का मामला गलत है। गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। सुरेश और रिजवान आदि के बीच लेनदेन का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर विवाद हुआ है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई होगी।
सीओ ने केस दर्ज करने के दिए निर्देश
सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि मिल एरिया थाना क्षेत्र में हुआ मामला जानकारी में आया है। लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। एसओ को रिपोर्ट दर्ज करके मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।