{"_id":"68dadbb64b26697a470bbe52","slug":"block-headquarters-surrounded-for-not-getting-wages-raebareli-news-c-101-1-slko1032-141942-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मजदूरी न मिलने पर घेरा ब्लॉक मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मजदूरी न मिलने पर घेरा ब्लॉक मुख्यालय
Tue, 30 Sep 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
डीह ब्लाॅक मुख्यालय पर सोमवार को विरोध जताते ग्रामीण।
डीह। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत निगोही गांव के मनरेगा श्रमिकों को एक साल से मजदूरी नहीं मिली है। ग्राम पंचायत अधिकारी की मनमानी पर गांव के विकास कार्य बाधित हैं। इसके विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान बीडीओ को खरीखोटी सुनाई गई। बीडीओ ने समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
ग्राम प्रधान दिग्विजय सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने ब्लॉक पर धरना दिया। नारेबाजी कर विरोध जताया। कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी गांव नहीं आती, इससे लोगों को जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र व परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ब्लॉक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। दो वर्ष से प्रस्तावित मनरेगा पार्क नहीं बन पा रहा है। गांव में राज्य वित्त और केंद्र वित्त से होने वाले कार्य ठप हैं। एक वर्ष से मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी नहीं मिली है। अगस्त और सितंबर में डिमांड भेजने के बावजूद ग्राम पंचायत अधिकारी ने हस्ताक्षर नहीं किए।
मिथलेश तिवारी कृष्ण कुमार, पप्पू राजबहादुर मौर्य ने कहा कि गुपचुप तरीके से ग्राम चौपाल हो जाती है। इससे ग्रामीणों की समस्याओं का निपटारा नहीं हो पा रहा है। समस्याओं का ज्ञापन बीडीओ शिवाकांत बाजपेयी को सौंपा। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्याओं का निस्तारण नहीं नहीं हुआ तो डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। बीडीओ ने ग्रामीणों की शिकायतें जल्द निस्तारित की जाएगी।