फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Black day celebrated against privatization

निजीकरण के विरोध में मनाया काला दिवस

Sun, 20 Sep 2020 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Black day celebrated against privatization
रायबरेली। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर रेलकर्मी आंदोलित हैं। रेलवे का निजीकरण और निगमीकरण किए जाने के खिलाफ रेल बचाओ देश बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मनाए जा रहे जनजागरण सप्ताह के तहत शनिवार को रेलवे कर्मचारियों ने नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के नेतृत्व में काला दिवस मनाया। सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। रात में कर्मचारियों ने अपने घरों की बत्ती भी 10 मिनट के लिए बंद कर विरोध जताया।
विज्ञापन

एआईआरएफ के आह्वान पर एनआरएयू ने जनजागरण सप्ताह मनाया। इसके तहत हर रोज किसी न किसी तरीके से निगमीकरण और निजीकरण का विरोध किया गया। काला दिवस मनाने से पहले यूनियन पदाधिकारियों और रेलवे कर्मचारियों ने वर्ष 1968 के अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी, फिर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूनियन के सहायक मंडल मंत्री सुधीर तिवारी ने कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के साथ ही निगमीकरण एवं निजीकरण के विरोध में काला दिवस मनाया गया। कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों ने ट्विटर के माध्यम से भी विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनजागरण सप्ताह के अंतिम दिन रेलवे कर्मचारियों ने रात आठ बजे 10 मिनट तक अपने घरों की बत्ती भी बंद की। सहायक मंडल मंत्री ने कहा कि यदि सरकार निजीकरण और निगमीकरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त नहीं करेगी तो आने वाले समय में रेलकर्मी कोई बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन में राकेश कुमार, राजू श्रीवास्तव, विजय कालरा, बीके यादव, टी इस्लाम, जगदेई, डीडी शुक्ला, राहुल यादव व दिनेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed