फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   attack on friend

रंजिश में दो दोस्तों पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल

Sun, 05 Jan 2020 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
attack on friend
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात रंजिश में दो दोस्तों पर कुल्हाड़ी से हमला करके घायल कर दिया गया। गांव के ही एक युवक ने घटना को अंजाम दिया। इसमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कंशीपुर घेरा मजरे पूरे अचली गांव की रहने वाली हुबराजा पत्नी दसऊ ने बताया कि उसका बेटा रामू (27) अपने दोस्त पिंटू के साथ पूरे अचली गांव में नौटंकी देखने गया था। गांव का ही रहने वाले पूर्णमासी ने रंजिश में कुल्हाड़ी से उसके बेटे के सिर पर हमला करके लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

उसे बचाने उसका दोस्त पिंटू आगे आया तो पूर्णमासी ने उसे भी घायल कर दिया। पिंटू के चिल्लाने में गांव के लोग दौड़े और एंबुलेंस को सूचना देकर दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां रामू की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल लालचंद सरोज का कहना है कि हुबराजा की तहरीर पर पूर्णमासी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed