फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आवास निर्माण में लापरवाही पर 18 बीडीओ को नोटिस

आवास निर्माण में लापरवाही पर 18 बीडीओ को नोटिस

Fri, 05 Sep 2014 05:30 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Fri, 05 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। लोहिया गांवों में आवास पूरे नहीं हो पा रहे हैं। बजट उपलब्ध होने के बाद भी ब्लॉकों से डिमांड न आने के कारण लाभार्थियों को दूसरी किस्त नहीं मिल पा रही है। मामले को गंभीरता सेे लेते हुए परियोजना निदेशक ने सभी 18 खंड विकास अधिकारियों को नोटिस जारी करके आवासों को पूरा कराने के आदेश दिए हैं। सभी बीडीओ को 15 सितंबर तक दूसरी किस्त की डिमांड भेजवाकर आवासों को पूरा कराने के आदेश दिए हैं। ऐसा न किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

पिछले दो साल में चुने गए लोहिया गांवों में लोहिया व इंदिरा आवासों को पूरा कराने का काम पूरा नहीं हो सका है। सवा सौ से अधिक आवास विभिन्न कारणों से अधूरे पडे़ हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआरडीए के परियोजना निदेशक ने राही, बछरावां, सलोन, डीह, जगतपुर, ऊंचाहार, डलमऊ, गौरा, लालगंज, सरेनी, शिवगढ़, खीरों, महराजगंज, हरचंदपुर सहित सभी 18 ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियो को नोटिस जारी करके आवासों को पूरा कराने के आदेश दिए हैं। पीडी ने आदेश दिए हैं कि 15 सितंबर से पहले लोहिया व इंदिरा आवासों को पूरा कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय से आवासों के पूरे न होने पर कार्रवाई की जाएगी। पीडी इंद्रसेन सिंह ने बताया कि सभी बीडीओ को नोटिस जारी करके निर्धारित समय में आवासों को पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed