{"_id":"6a651831b1f45e952f007e96","slug":"9116-voter-turnout-in-central-bar-elections-raebareli-news-c-101-1-slko1031-163621-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सेंट्रल बार के चुनाव में 91.16 फीसदी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सेंट्रल बार के चुनाव में 91.16 फीसदी वोटिंग
Sun, 26 Jul 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में दीवानी कचहरी परिसर में सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में
रायबरेली। दीवानी कचहरी परिसर स्थित सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। गहमागहमी के बीच शाम पांच बजे तक 91.16 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष, महामंत्री समेत 21 पदों के लिए प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। रविवार को सुबह नौ बजे शाम पांच बजे तक मतगणना होगी।
इस बार बारिश के चलते कचहरी परिसर स्थित पांच मंजिला भवन के कार पार्किग एरिया प्रथम में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह जहां मतदान की गति धीमी रही। दोपहर बाद मतदान की रफ्तार बढ़ी और अधिवक्ता मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली। मतदान के दौरान वोट डालने जा रहे अधिवक्ताओं से विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते दिखे।
गहमागहमी के बीच 1551 में से 1414 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे महत्वपूर्ण समझे जाने वाले अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र बहादुर सिंह भदौरिया, पूर्व महामंत्री विनोद द्विवेदी, सूरेश चंद्र यादव, शशिकांत पांडेय, गंगाप्रसाद यादव तथा महामंत्री पद पर देवेश शुक्ला, संजय प्रताप सिंह, अमित श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री रामू चौधरी, अलका सिंह राजपूत, अवधेश शर्मा, इसरार अजल, संजीव शुक्ला चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव संपादित करा रही एल्डर्स कमेटी ने शांतिपूर्ण मतदान होने पर अधिवक्ता मतदाताओं का आभार जताया। इस दौरान चुनाव प्रभारी डीपी पाल, पूर्व अध्यक्ष कमलेश चंद्र पांडेय, राहुल निर्मल बागी, सुभाष मिश्रा, बार के अध्यक्ष राकेश तिवारी, महामंत्री योगेन्द्र दीक्षित मौजूद रहे।