{"_id":"5f986c1f8ebc3e9c055bcd46","slug":"51-smart-workers-and-nine-daughters-received-the-honor-raibaraily-news-lko5473391193","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 सुगम कार्यकर्ताओं व नौ बेटियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 सुगम कार्यकर्ताओं व नौ बेटियों को मिला सम्मान
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित की गई महिलाओं के ?
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की ओर से मंगलवार को शहर के एक होटल में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत मीना मंच की 51 सुगम कार्यकर्ताओं व नौ कन्याओं एवं जिले की विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मानित किया गया।
एसडीएम सदर शालिनी प्रभाकर, सीओ सदर डॉ. अंजनी चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, जिला प्रभारी संदीप जैन, प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा व जिला महिला प्रभारी पूनम तिवारी आदि ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत कराई।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाली ऐश्वर्या सिन्हा, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट व कराटे ट्रेनर रूपा गौड़, दो घंटे के लिए डीएम बनाई गई कक्षा आठ की छात्रा मिताली विश्वकर्मा एवं टीवी शो-कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख रुपये जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाली फरहत नाज को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान में विशिष्ट योगदान देने वाली जिले की 51 मीना मंच की सुगम शिक्षिकाओं का माल्यार्पण एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम श्याम सुंदर पांडेय, गुरजीत सिंह तनेजा, दुर्गेश वर्मा, महेंद्र अग्रवाल, चंद्र प्रकाश गुप्ता, राजेश अग्रवाल, सुधा गुप्ता, स्नेहलता त्रिवेदी, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।