{"_id":"68fa88d49845d2d9e90c21a6","slug":"20000-children-do-not-have-aadhaar-cards-raebareli-news-c-101-1-slko1034-143367-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 20 हजार बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 20 हजार बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं
Fri, 24 Oct 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। कक्षा एक से आठ तक में पढ़ने वाले 30 हजार से अधिक बच्चों को अब तक डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत धनराशि नहीं मिल सकी है। प्रत्येक बच्चे को 1200 रुपये की धनराशि यूनिफाॅर्म, स्वेटर, जूता-मोजा, स्टेशनरी आदि के लिए दी जाती है। जो बच्चे लाभ पाने से वंचित हैं, उनमें लगभग 20 हजार बच्चों के पास आधार ही नहीं है। बगैर आधार या फिर त्रुटियां होने से डीबीटी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है।
जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की संख्या एक लाख 88 हजार 984 है। इनमें एक लाख 68 हजार 268 बच्चों ने ही आधार उपलब्ध कराए हैं। अब तक लगभग एक लाख 58 हजार बच्चों को डीबीटी के तहत लाभान्वित कराया जा चुका है।
जो 30 हजार से अधिक बच्चे डीबीटी से वंचित हैं, उनमें से 20716 बच्चों ने आधार उपलब्ध नहीं कराए हैं। सात हजार से अधिक बच्चों के आधार में त्रुटियां होने के कारण डीबीटी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। बाकी दो हजार से अधिक बच्चों की डीबीटी प्रक्रिया पूरी होने वाली हैं।
विज्ञापन
जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह का कहना है कि आधार का सत्यापन करने के बाद ही डीबीटी प्रक्रिया पूरी होती है, जिसके बाद बच्चों को लाभान्वित कराया जाता है। जिले के 1.88 लाख बच्चों में 1.58 लाख बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं। जिन बच्चों के पास आधार हैं, उन सभी की डीबीटी प्रक्रिया शीघ्र पूरी करा दी जाएगी।
आधार के लिए जुटा रहे जरूरी दस्तावेज
रायबरेली। जिन बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं हैं, उन्हें आधार बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज जुटाने होंगे। इनमें सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज जन्म प्रमाणपत्र है। आधार कार्ड बनवाने में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसीलिए विद्यालय स्तर पर ऐसे बच्चों को चिह्नित कर उनके जरूरी दस्तावेज जुटाने के लिए कहा गया था। यह कहा जा रहा है कि जिन 20 हजार बच्चों के पास आधार नहीं हैं, उनके जन्म प्रमाणपत्र बनवाए जा रहे हैं।
ज्यादातर बच्चों के आधार बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज जुटा लिए गए हैं। जिला समन्वयक अविलय सिंह का कहना है कि जिन बच्चों के पास आधार नहीं हैं, उनके आधार बनते ही डीबीटी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराकर लाभान्वित कराने का प्रयास किया जाएगा।
बायोमेट्रिक अपडेट भी कराना जरूरी
रायबरेली। जिन बच्चों के आधार बने हुए कई वर्ष बीत गए हैं, उन सभी का बायोमेट्रिक अपडेट भी कराना होगा। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि यू-डायस पोर्टल पर पंजीकृत सभी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के आधार बायोमेट्रिक अपडेट करा लिए जाएं। कितनी आयु में बायोमेट्रिक अपडेट कराया जाना है, यह प्राधिकरण ने पहले से ही निर्धारित किया था। ऐसे में बच्चों के आधार का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करने का काम 31 अक्तूबर तक पूरा करा लिया जाए।