{"_id":"5a1daf6e4f1c1b69678beb98","slug":"161511894894-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दिन जिले को मिलेगी 24 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दिन जिले को मिलेगी 24 घंटे बिजली
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जिले को मिलेगी 24 घंटे बिजली
रायबरेली। जिले में भले ही शहर से लेकर जबरदस्त बिजली कटौती हो रही है, लेकिन निकाय चुनाव के दिन बुधवार को बिजली की चौक चौबंद व्यवस्था के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। खास फोकस मतदान केंद्र और स्ट्रांग रूम पर रहेगा। यहां पर बिजली व्यवस्था रोड़ा न बने। इसके लिए प्रत्येक फीडर पर एक-एक लाइनमैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधीक्षण अभियंता ने सभी एसडीओ और अवर अभियंताओं को ऊपर से आए दिशा-निर्देश से अवगत करा दिया है।
शहर में जहां बेतहाशा बिजली की ट्रिपिंग हो रही, वहीं गांवों में बमुश्किल 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। निकाय चुनाव बुधवार को है। नगर पालिका और नगर पंचायतों में चुनाव होगा। जिला मुख्यालय में जीआईसी और नगर पंचायतों में सभी तहसीलों को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। शासन से चुनाव के दिन शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में 24 घंटे बिजली दी जाएगी। इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन ने तैयारी पूरी कर ली है। स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्र पर खास नजर रहेगी। अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि निकाय चुनाव को देखते हुए ट्रांसमिशन से 24 घंटे बिजली मिलने के निर्देश दिए गए है। सभी एसडीओ और जेई को निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं मतदान केंद्र और स्ट्रांग रूम वाले फीडरों पर एक-एक लाइनमैन को लगाया गया है।