{"_id":"6aeb806c0044b6d71d055882","slug":"truck-rams-into-rear-of-dumper-driver-dies-raebareli-news-c-101-1-slko1031-171496-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डंपर में पीछे से भिड़ा ट्रक, चालक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डंपर में पीछे से भिड़ा ट्रक, चालक की माैत
Thu, 05 Nov 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव हाईवे पर निहस्था गांव के पास हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक। स्रोत
रायबरेली। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर बुधवार सुबह निहस्था गांव के पास खड़े डंपर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर और डंपर चालक घायल हो गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। फतेहपुर जिले के सुजानपुर गांव निवासी धर्मेंद्र (25) बुधवार सुबह करीब सात बजे डंपर लेकर उन्नाव से लालगंज की ओर जा रहे थे।
निहस्था गांव के पास उन्होंने डंपर सड़क किनारे खड़ा कर दिया और पहिये में हवा चेक करने लगे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने डंपर में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में हरियाणा के पलवल जिले के ओटाबढ़ थाना क्षेत्र के जनीयाला खुर्द झाड़ा निवासी ट्रक चालक मनीष (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पलवल जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के नगला जार्ज जवार निवासी ट्रक क्लीनर जुबेर (34) और डंपर चालक धर्मेंद्र घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। ट्रक चालक की मौत की सूचना परिजनों को दी गई तो घर में चीख-पुकार मच गई।
सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि खड़े डंपर में ट्रक के टकराने से हादसा हुआ है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।