{"_id":"5b5771314f1c1bbd298b5cfa","slug":"101532457265-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे आवासों पर गुस्सायीं, बच्चों में बांटे प्रीमिक्स लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे आवासों पर गुस्सायीं, बच्चों में बांटे प्रीमिक्स लड्डू
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस (रायबरेली)। वाणिज्य कर आयुक्त व अमेठी जिले की नोडल अधिकारी कामिनी चौहान रतन ने मंगलवार को जिले में पहुंचकर योजनाओं व कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत देखी।
नोडल अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों व नगर पालिका में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए काम पूरा कराने के आदेश दिए।
आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचकर बच्चों व गर्भवती में प्रीमिक्स लड्डू का वितरण किया। राजकीय इंटर कॉलेज में 300 बच्चों को पढ़ाने के लिए मात्र दो शिक्षक होने की जानकारी होने पर वे नाराज हुईं।
नोडल अधिकारी कामिनी रतन चौहान सबसे पहले बहादुरपुर ब्लॉक के सरांय महेशा गांव पहुंचीं। गंदगी देकर प्रधान को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों में पोषाहार व प्रीमिक्स लड्डू का वितरण किया। गांव में बने प्रधानमंत्री आवासों का हाल देखा। साथ ही आवास अधूरे मिलने पर नाराजगी जताई।
मवई आलमपुर के मो. अहमद ने नोडल अधिकारी को बताया कि गांव में प्रसाधन नहीं बनवाए गए हैं। उन्होंने डीएम शकुंतला गौतम को जल्द ही शौचालयों के निर्माण के आदेश दिए।
यह भी शिकायत की गई कि राजकीय इंटर कॉलेज में 300 बच्चे हैं, लेकिन दो शिक्षक ही तैनात हैं। नोडल अधिकारी ने जल्द ही शिक्षकों की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर डीएम अमेठी शकुंतला गौतम, सीडीओ मनोज कुमार, एडीएम ईश्वरचंद, एएसपी बीसी दुबे आदि अधिकारी मौजूद रहे।