फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The absconding accused was seen in the CCTV footage of a petrol pump in Prayagraj.

Pratapgarh News: प्रयागराज के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में दिखा था फरार आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The absconding accused was seen in the CCTV footage of a petrol pump in Prayagraj.
डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद पुलिस की गिरफ्त से फरार आरोपी प्रयागराज के रामबाग स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ। प्रयागराज के साथ जनपद की छह टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। बताया गया कि मंगलवार को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में डीएनए टेस्ट कराने के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

आरोपी की अभिरक्षा की जिम्मेदारी मानिकपुर थाने के आरक्षी मगन शर्मा और अनुज कुमार को दी गई थी। फरार होने के बाद आरोपी की अभिरक्षा में लगे दोनों सिपाहियों को एसपी ने निलंबित दिया था।
विज्ञापन

सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की रात करीब दो बजे प्रयागराज के रामबाग पेट्रोल पंप तक आरोपी सीसीटीवी फुटेज में दिखा था। आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयागराज की दो और प्रतापगढ़ की चार टीमें लगाई गई हैं। प्रयागराज के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed