फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Young man hangs himself in police station bathroom; was upset over a second FIR being registered against him.

प्रतापगढ़ : कोतवाली के बाथरूम में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मचा हड़कंप, दूसरी एफआईआर दर्ज होने से था नाराज

Mon, 21 Sep 2026 01:59 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Sep 2026 01:59 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 22 वर्षीय युवक की बाथरूम में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक अपनी प्रेमिका के पीछे-पीछे कोतवाली पहुंचा था। प्रेमिका को पुलिस बरामद कर थाने लाई थी। बताया जा रहा है कि दूसरी बार मुकदमा दर्ज होने से युवक नाराज था। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई।

विज्ञापन
Young man hangs himself in police station bathroom; was upset over a second FIR being registered against him.
लॉकअप। - फोटो : संवाद।

विस्तार

पट्टी कोतवाली में सोमवार को 22 वर्षीय युवक अर्जुन की मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार युवक अपनी प्रेमिका के पीछे-पीछे कोतवाली पहुंचा था। पुलिस युवती को बरामद कर कोतवाली ले आई थी। इसी दौरान युवक भी वहां पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवक के खिलाफ दूसरी बार प्राथमिकी दर्ज होने से वह नाराज था। वह बाथरूम जाने की बात कहकर गया, जहां बाद में उसकी मौत की जानकारी सामने आई। उसने किसी कपड़े से गला कसकर जान दे दी। घटना बाद कोतवाली में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सूचना पाकर एसपी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन




 

पुलिस के अनुसार इससे पहले भी युवती के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। दूसरी बार प्राथमिकी दर्ज होने के बाद युवक के नाराज होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीपक  भूकर भारी पुलिस बल के साथ पट्टी कोतवाली पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की मौत के कारणों और घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed