फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man and woman die in a love affair; funeral processions leave two neighboring houses simultaneously.

प्रतापगढ़: शादी से नाराज पूर्व प्रेमी ने वायरल की आपत्तिजनक तस्वीर, आहत युवती ने दी जान, युवक ने भी की खुदकुशी

Wed, 16 Sep 2026 01:32 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Sep 2026 01:32 PM IST
सार

रानीगंज के बुढ़ौरा कुंभापुर गांव में प्रेम प्रसंग का दुखद अंत हुआ। युवती की मौत के बाद उसके पड़ोस में रहने वाले प्रेमी युवक की भी जान चली गई। दोनों पड़ोसी परिवारों से एक साथ अर्थी उठी तो गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन
Young man and woman die in a love affair; funeral processions leave two neighboring houses simultaneously.
प्रतापगढ़ में युवती की मौत के बाद प्रेमी ने भी दी जान। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

रानीगंज थाना क्षेत्र के बुढ़ौरा कुंभापुर गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ी घटना में युवक और युवती की मौत हो गई। मंगलवार शाम युवती की मौत के बाद उसके पड़ोस में रहने वाले प्रेमी युवक ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों पड़ोसी परिवारों से एक साथ अर्थी उठने से गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

 

रानीगंज थाना क्षेत्र के बुढ़ौरा कुंभापुर गांव निवासी राम आसरे गौतम की बेटी आंचल (25) की शादी 24 मई को जाजापुर निवासी जितेंद्र गौतम के साथ हुई थी। शादी के बाद आंचल एक बार ससुराल गई थी। इसके बाद करीब तीन महीने से वह मायके में रह रही थी। आंचल के पिता की 14 वर्ष पहले और मां की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि भाई प्रकाश मुंबई में नौकरी करता है।

विज्ञापन

बताया जाता है कि आंचल का पड़ोस में रहने वाले विनय कुमार गौतम (23) से पहले से प्रेम प्रसंग था। विनय आंचल से शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी शादी दूसरे युवक से होने के बाद दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले विनय ने आंचल से जुड़ी आपत्तिजनक तस्वीरें उसके पति को भेज दी थीं। इसके बाद आंचल और उसके पति के बीच विवाद होने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

मंगलवार शाम करीब सात बजे आंचल की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आंचल की मौत की जानकारी मिलने के बाद विनय ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में चिकित्सकों ने उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज भेज दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से गांव में दोनों परिवारों के बीच मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed