फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Shops opened on Begumward, Siptain Road

बेगमवार्ड, सिप्टैन रोड पर खुली रहीं दुकानें

Fri, 24 Jul 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shops opened on Begumward, Siptain Road
लाक डाउन के दौरान बजाजा रोड पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : PRATAPGARH
लॉकडाउन के दूसरे दिन पुलिस के ढील देने का नतीजा यह रहा कि शहर में बेगमवार्ड और सिप्तैन रोड में आम दिनों की तरह दुकानेें खुली रहीं और आवागमन पर कोई रोक नहीं थी। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। सवारी वाहन बंद होने से बाहर से आने वालों लोगों को परेशानी हुई। शहर के लोगों को निजी वाहनों से आने-जाने की छूट थी। महुली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में भीड़ अधिक होने पर सीओ सिटी पहुंचे और ग्राहकों को दो गज दूरी बनाने को कहा।
विज्ञापन

शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने के कारण डीएम डा. रुपेश कुमार ने नगरपालिका क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए तीन दिन के लिए लॉकडाउन किया है। गुरुवार को पुलिस की ढिलाई का लाभ उठाकर दुकानदारों ने बेगमवार्ड और सिप्तैन रोड की दुकानें खोल रखी थीं। इसके साथ ही मोहल्ले के लोग दिनभर सड़कों पर चहलकदमी करते रहे। उधर, पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

इधर, गुरुवार को पंजाबी मार्केट, गल्ला मंडी, फल मंडी, सब्जी मंडी में दिनभर दुकानें बंद रहीं। बुधवार को ई-रिक्शा, टेंपों का चालान होने से गुरुवार को सड़कों से ई-रिक्शा गायब दिखे। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय दिनभर शहर का भ्रमण कर खुली दुकानों को बंद कराते रहे। चौराहे पर जमा होने वाली भीड़ को तितर-बितर करते रहे। ट्रेजरी चौराहे पर बड़ी संख्या में जमा लोगों को खरी-खोटी सुनाई और घर जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जिलेभर के स्कूल-कालेज, बैंक रहेंगे बंद
मिनी लॉकडाउन के दूसरे चरण में शनिवार को जिलेभर के स्कूल-कालेज, बैंक और व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार को आवश्यक सेवाएं ही जारी रहेंगी। कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में होने वाली बंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

मिनी लॉकडाउन के दूसरे चरण में स्कूल-कालेज और प्रतिष्ठान शामिल किए गए हैं, मगर बैंकों में चौथा शनिवार होने के कारण काम-काज नहीं होगा। इधर जिले भर में मिनी लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। डीएम डा. रुपेश कुमार ने बंदी का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी सीओ और एसडीएम को पत्र लिखा है।

लाक डाउन के दौरान चौक क्षेत्र में पैदल मार्च करते पुलिस अधिकारी।

लाक डाउन के दौरान चौक क्षेत्र में पैदल मार्च करते पुलिस अधिकारी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed