फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Selection of 24 players for the state-level hockey competition.

Pratapgarh News: राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए 24 खिलाड़ियों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Selection of 24 players for the state-level hockey competition.
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित जिले के ​खिलाड़ी। कोच
70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता में अनवर हॉकी सोसाइटी के 24 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता 16 से 19 सितंबर तक रामपुर में होगी। चयनित खिलाड़ी बालक और बालिका वर्ग में प्रयागराज मंडल की ओर से दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

बालक वर्ग के अंडर-14 में अनवर हुसैन, मो. उबैद, मो. ओवेस, मोहित और अदनान अहमद का चयन हुआ है। अंडर-17 में अनिकेत प्रजापति, रिंकू प्रजापति, मो. सुहैल और विराट यादव व अंडर-19 में सोम राव चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के अंडर-14 में वानिया सैफ, अनामिका मिश्रा, महिमा राव, निकहत परवीन, श्रेयांशी प्रजापति और सुहानी शर्मा का चयन हुआ है। अंडर-17 में प्रिंसी यादव, रिया गौड़, लक्ष्मी यादव, आरोही प्रजापति और शिवानी सिंह चयनित हुई हैं। अंडर-19 में जैनब हसन और रिया पटेल दमखम दिखाएंगी। सोसाइटी के अध्यक्ष अनवर खान ने चयनितों को बधाई दी है। उन्होंने सचिव खुर्शीद अली, कोच मो. जसीम के सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed