फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nikita tops in poster competition; Palak wins in essay contest.

Pratapgarh News: पोस्टर में निकिता अव्वल, निबंध में पलक ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Nikita tops in poster competition; Palak wins in essay contest.
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राएं। स्कूल
शहर के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय रोल प्ले, निबंध व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने तीनों विधाओं में हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर सात प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया।
विज्ञापन

रोल प्ले में जीजीआईसी की अक्सल बानो, गीत भारती, गौरी केसरवानी, सलोनी वर्मा और रितिका तिवारी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में निकिता सोनी प्रथम रहीं। निबंध में रामनारायण इंटर कॉलेज पट्टी की पलक गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता प्रधानाचार्य गीता यादव ने किया। मुख्य अतिथि जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक रंजन प्रताप रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. विंध्याचल सिंह, डॉ. विनय श्रीवास्तव, सविता सिंह और प्रमोद कुमार तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजन उप प्रधानाचार्य डॉ. अनीस ने किया। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज में होगा। चयनित वहां प्रतिभा दिखाएंगे। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. अस्मत नीलू अंसारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed