{"_id":"6aa2edf7514aefd4c40f65fd","slug":"65-sub-stations-to-undergo-testing-deficiencies-to-be-rectified-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-177434-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 65 उपकेंद्रों की होगी टेस्टिंग, दूर होंगी कमियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 65 उपकेंद्रों की होगी टेस्टिंग, दूर होंगी कमियां
विज्ञापन
बिजली विभाग 15 सितंबर से अनुरक्षण माह की शुरुआत करेगा। यह 14 अक्तूबर तक चलेगा। इसके तहत जिले के 65 उपकेंद्रों की टेस्टिंग होगी। उपकेंद्रों पर लगे पावर ट्रांसफार्मर की जांच के साथ ही फीडरों के पैनल की भी मरम्मत की जाएगी। साथ ही फीडरों की ट्रिपिंग जैसी खामियों को दूर किया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि 11 हजार केवी जर्जर लाइनों को भी दुरुस्त कराया जाएगा। साथ ही लाइनों को छूने वाली टहनियों की कटाई जाएगी। बताया कि लालगंज, कुंडा, पट्टी व रानीगंज विद्युत वितरण खंड में लगे 25 से लेकर 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मरों के लग, केबल और ऑयल की जांच की जाएगी।
लाइनमैन मौके पर ही पहुंचकर ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करेंगे। साथ ही गांव की आबादी के अनुसार क्षमता वृद्धि भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे जिले की बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। लोड बढ़ने पर फॉल्ट और ब्रेकडाउन की समस्या से भी निजात मिल सकेगी।