फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News: A teenager who went to bathe with his friend drowned in a pond, his body was found after one

Pratapgarh News : दोस्त के साथ नहाने गया किशोर तालाब में डूबे, डेढ़ घंटे के बाद मिला शव

Sat, 12 Jul 2025 02:30 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 02:30 PM IST
सार

कंधई थाना क्षेत्र के सर्वजीतपुर गांव में दोस्त के साथ स्नान करने आए एक किशोर डूबने से मौत हो गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव तालाब से निकाला गया। हालत गंभीर समझकर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Pratapgarh News: A teenager who went to bathe with his friend drowned in a pond, his body was found after one
आयुष सिंह। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

कंधई थाना क्षेत्र के सर्वजीतपुर गांव में दोस्त के साथ स्नान करने आए एक किशोर डूबने से मौत हो गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव तालाब से निकाला गया। हालत गंभीर समझकर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के परसानी गांव निवासी आयुष सिंह (16) पुत्र अरुण कुमार सिंह शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दोस्त अंकुश सिंह पुत्र संजीव सिंह के साथ नहाने सर्वजीतपुर गांव स्थित तालाब में गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। साथ नहा रहे अंकुश सिंह शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। डेढ़ घंटे बाद करीब 11 बजे शव को काफी ढूंढने के बाद बाहर निकाला गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


युवक के पिता अरुण कुमार सिंह सेना में तैनात हैं, जिनकी वर्तमान तैनाती राजस्थान के जैसलमेर शहर में है। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। बड़ी बहन आंचल और शीतल की अभी शादी नहीं हुई है। मृतक के बाबा गंगा प्रसाद सिंह सीएचसी में पोते का शव को देखने के बाद बिलख पड़े। उन्होंने कहा कि आयुष सर्वजीतपुर गांव में स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में प्रवेश लेने के लिए घर से निकला था। कॉलेज से निकलने के बाद वह पास में स्थित तालाब में नहाने चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed