फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mother's court decorated, cheers will resonate from home to temples

सज गए मां के दरबार, आज से उमड़ेगी भक्तों की भीड़

Wed, 06 Oct 2021 11:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mother's court decorated, cheers will resonate from home to temples
कचहरी के बगल लगी दुकानों पर नवरात्रि पूजा के लिए सामान खरीदते लोग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
शारदीय नवरात्र में देवी मां की आराधना का पर्व आज से शुरू होगा। कोरोना की वजह से तीन बार से नवरात्र में मंदिरों के कपाट बंद रहने से निराश श्रद्धालुओं में इस बार छूट मिलने के बाद देवी के पूजन-अर्चन को लेकर गजब का उत्साह है। नवरात्र से एक दिन पहले बुधवार को दुर्गा पंडालों, पौराणिक देवी धामों को जगमग करने में भक्तगण जुटे रहे। पंडालों में स्थापित करने के लिए देर रात तक देवी प्रतिमाएं लाई जाती रहीं। बाजारों में भी पूजन सामग्रियों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल की वजह से तीन बार से नवरात्र में भक्तगण मंदिरों में दर्शन-पूजन नहीं कर पा रहे थे। लोगों को घरों में आराधना करनी पड़ रही थी। इस बार नवरात्र में देवी मंदिरों को खोलने की अनुमति मिलने से भक्तों में गजब का उत्साह है। बृहस्पतिवार से प्रारंभ हुए नवरात्र में भक्त मां के अलग-अलग नौ रूपों का विधि-विधान से पूजन करेंगे।
विज्ञापन

पर्व से एक दिन पहले शहर से गांव तक आस्था और भक्ति का नजारा दिखा। देवी प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए बनाए गए पंडालों को सजाने में सुबह से ही लोग जुट गए। शहर के दहिलामऊ, पंजाबी मार्केट, बाबागंज, टक्करगंज, अष्टभुजानगर, श्यामबिहारी गली में लगे पंडालों में मां की भक्ति में डूबे भक्त सजावट की व्यवस्था करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पंडाल बनकर तैयार हो चुके थे, वहां आकर्षक लाइटिंग की जा रही थी। पौराणिक देवी धामों को भी झालर-झूमर से सजाया जा रहा था। इसके अलावा श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने की व्यवस्था भी की गई। पंडालों में स्थापित करने के लिए देरशाम तक देवी प्रतिमाएं पहुंचने का दौर जारी रहा। मां बेल्हा देवी धाम, चंद्रिकन देवी धाम, मां बाराही देवी धाम में सुबह से ही साफ-सफाई की जाती रही।
पौराणिक देवी धामों में रहेगी सीसीटीवी कैमरे की नजर
पौराणिक देवी धामों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। देवी धामों में महिला व पुरुष सिपाहियों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो सके।

खूब बिकी जयपुरिया चुनरी और नारियल
नवरात्र के पर्व पर मां के पूजन की तैयारी को लेकर भक्तगण जुटे रहे। सुबह से ही बाजारों में आस्था और भक्ति का नजारा दिखा। दुकानों पर नारियल, चुनरी, बताशा और पूजन सामग्रियों की लोग खरीदारी करते रहे। शहर के पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, बाबागंज, पल्टन बाजार, अंबेडकर चौराहे पर रात तक खरीदारी होती रही। मां को सजाने के लिए सबसे ज्यादा मांग जयपुरिया चुनरी की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed