फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kunda: man colided train, death

रेलवे ट्रैक में फंसी बाइक, निकलने के चक्कर में ट्रेन से कट गया युवक

Fri, 11 Sep 2020 12:58 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kunda: man colided train, death
कुंडा के गयासपुर के पास रेलवे ट्रैक पर युवक के कटने के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
-कुंडा इलाके के गोलहा मौली गांव के पास रेलवे लाइन पार करने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

कुंडा। कुंडा इलाके में गैरकानूनी तरीके से रेलवे लाइन पार कर रहे युवक की बाइक ट्रैक के बीच फंस गई। वह उसे निकालने का प्रयास करने लगा। इस दौरान सामने से आई ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवाया।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के गोलहा मौली गांव निवासी राजेश यादव बृहस्पतिवार शाम पांच बजे भांजे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए बहन के घर जा रहा था। वह बगल से गुजरे रेलवे ट्रैक को गैरकानूनी तरीके से पार कर रहा था। इस दौरान उसकी बाइक ट्रैक में फंस गई।
विज्ञापन

बगल से ही अंडरपास बना है, लेकिन वह वहां से न जाकर बीच से रेलवे लाइन पार करने का प्रयास कर रहा था। वह बाइक निकालने का प्रयास कर रहा था कि सामने से ट्रेन आ गई। उसने ट्रैक से हटने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रेन उसे टक्कर मारते हुए निकल गई। जानकारी पर लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को ट्रैक से बाहर हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed