फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tea seller's son shot, serious

चाय विक्रेता के बेटे को गोली मारी, गंभीर

Sat, 21 Jul 2018 12:07 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 21 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन

भाई के साथ पिता की चाय की दुकान पर जा रहे युवक को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस को अभी कोई तहरीर पुलिस ने नहीं दी है।

विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के चंघईपुर निवासी नसीब (28) पुत्र मो. सईद शुक्रवार की सुबह अपने पिता की चाय की दुकान छप्पागंज जाने के लिए बाइक लेकर घर से निकला। उसके साथ भाई हसीब भी चल पड़ा। दोनों घर से आगे निकले तो बाग में सूनसान स्थान पर पहले से ही खड़े दो बाइक सवार युवकों ने नसीब को गोली मार दी। गोली उसके दाहिने कंधे में लगी। हमलावरों ने तीन चार फायर और किए, लेकिन घायल युवक किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल नसीब को मानधाता सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

एसओ मानधाता ने बताया कि नसीब किसी की लड़की से मोहब्बत करता था। बाद में उसे अपने साथ ले लाया। इसे लेकर रंजिश चली आ रही है। परिवार के लोग हमला करने वाले में लालगंज कोतवाली के ढखवा निवासी मुकीम और नगर कोतवाली के अकारीपुर निवासी एजाज के ऊपर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि खबर भेजे जाने तक परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर नही दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानधाता सीएचसी में मचा रहा कोहराम
मानधाता थाना क्षेत्र के चंघईपुर निवासी नसीब को गोली मारने की खबर घर पहुंची। तब तक आसपास के लोग उसे लेकर सीएचसी मानधाता पहुंच गए थे। कुछ देर में परिवार की महिलाएं रोती बिलखती रही। जिला अस्पताल में भी घायल के साथ आईं महिलाओं के आंसू थमने का नाम नही ले रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed