फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Set fire to the young man in jail

हवालात में युवक ने लगाई आग

Sat, 27 Dec 2014 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 27 Dec 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
Set fire to the young man in jail
चोरी के आरोप में नगर कोतवाली की हवालात में रखे गए रामबाबू (30)ने शनिवार दोपहर में खुद को आग लगा ली। युवक को माचिस पुलिसकर्मियों से ही मिली थी। पुलिस ने अपनी गर्दन बचाने के लिए उसे नशेड़ी बताकर भगा दिया।
विज्ञापन

सदर बाजार निवासी रामबाबू को चोरी के आरोप में इलाके के लोगों ने गुरुवार की रात पकड़ा था। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे लॉकअप में डाल दिया। हवालात में पहले से तीन युवक बंद थे। शनिवार दोपहर रामबाबू ने माचिस जलाकर शर्ट में आग लगा ली। यह देख हवालात में मौजूद दूसरे युवक शोर मचाने के साथ ही आग बुझाने लगे। पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे जली शर्ट फिर से पहनाकर कार्यालय में बैठा दिया। बाद में परिजनों को बुला रामबाबू को उनके हवाले कर दिया। हवालात में बंद अन्य आरोपियों के मुताबिक युवक को माचिस एक सिपाही ने बीड़ी जलाने के लिए दी थी। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र का कहना है कि वह नशेड़ी था। चोरी के आरोप में पुलिस उसे लाई थी। कार्यालय में ही उसने आग लगाने की कोशिश की थी। हवालात में आग लगाने की बात गलत है। लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीओ सिटी एमपी सलाोनिया ने बताया कि इस बात की मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं मामले को देखूंगा। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed