फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Robbery in the house of the retired teacher, broken box and domestic bomb found outside the house

रिटायर शिक्षक के घर में डकैती, घर के बाहर मिला टूटा बक्सा और देसी बम

Sat, 12 Jan 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Robbery in the house of the retired teacher, broken box and domestic bomb found outside the house
लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : प्रतापगढ़।
 सांगीपुर इलाके के पूरे पंडित गोड़वा गांव में गुरुवार रात बदमाशों ने रिटायर शिक्षक के घर में डाका डाला। घरवालों को तमंचे की नोंक पर बंधक बनाकर नगदी और लाखों के जेवर लूट ले गए। शोर पर पहुंचे लोगों को डराने के लिए फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक बम मिला है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे पंडित गोड़वा गांव निवासी बेनीमाधव मिश्र शिक्षक के पद से रिटायर हुए हैं। गुरुवार की रात उनके घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो रहे थे। देर रात पांच की संख्या में पहुंचे असलहाधारी बदमाशों ने बेनीमाधव की पत्नी को जगाया और तमंचा दिखाकर डराने लगे। डर के मारे शिक्षक की पत्नी शोर नहीं मचा सकी। उनको बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने पूरे घर में लूटपाट की। बदमाशों के जाते समय शिक्षक की पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े।
विज्ञापन


इस पर बदमाश असलहा निकालकर फायरिंग करने लगे। यह देख ग्रामीण पीछे हट गए। मौक ा पाकर बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घर के सामने बने कुएं के पास पुलिस को एक देशी बम मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। शिक्षक की पत्नी गुलाबपती ने अज्ञात बदमाशों के ख्लिाफ सांगीपुर थाने में डकै ती की तहरीर दी। पीड़ित के मुताबिक बीस हजार नकद व लाखों के जेवरात बदमाश लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों का कहना था कि घटना के समय ही कुछ दूरी पर एक चार पहिया वाहन खड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश चार पहिया वाहन से ही आए थे। सांगीपुर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed