{"_id":"5afb21734f1c1bda408b59cf","slug":"police-lodge-case-to-pradhan-in-froud","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरफेर कर प्रधान ने झटका आवास का पैसा, केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरफेर कर प्रधान ने झटका आवास का पैसा, केस
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 15 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में बने आसरा आवास, इनकी खूबसूरती के पीछे छिपा है गुणवत्ता और मानकों से खिलवाड़ का राज।
दूसरे का आवास अपने नाम पर खारिज करने और उसका पैसा उपयोग कर लेने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के समसपुर शैलवारा रामदयाल गांव के प्रधान मुन्ना सोनकर पुत्र केशव का एक और नाम रामनरेश है। इनके गांव के रामनरेश पुत्र द्वारिका को पिछड़ी जाति के तहत आवास का आवंटन हुआ था। प्रधान ने नाम का फायदा उठाया और पिछड़ी जाति के व्यक्ति के आवास का पैसा स्वयं ले लिया। रामनरेश इसकी शिकायत तहसील दिवस में करता रहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने प्रधान पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया। इस पर मानिकपुर पुलिस ने प्रधान मुन्ना सोनकर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।