{"_id":"58a9eb004f1c1bab19d86b9e","slug":"nab-loot-to-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे से धमकाकर दुकानदार को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे से धमकाकर दुकानदार को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 21 Feb 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
कानपुर की प्लास्टिक फैक्ट्री में लूट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली के खजुरनी में तमंचे के बल पर बाइक सवार चार बदमाशों ने किराना व्यवसायी को लूट लिया। विरोध करने पर पीटा और गल्ले से 10 हजार रुपये व मोबाइल लूटकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
खजुरनी निवासी चंद्रभान पुत्र अवधेश कुमार ने किराने की दुकान खोल रखी है। शनिवार की रात वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक से चार बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने पहुंचते ही चंद्रभान को पिस्टल सटा दिया। विरोध करने पर उसे पीटा। गल्ले से 10 हजार रुपये व मोबाइल ले लिया। दुकान से काजू, बादाम समेत अन्य खाने की सामग्री भी समेट लिया। इस बीच ग्रामीणों को आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। दुकानदार की मानें तो बदमाशों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग भागकर मौके पर पहुुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में हाथ पैर मारे लेकिन वे नहीं मिले। जेल चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मोबाइल सार्विलांस पर लगाया गया है। बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।