{"_id":"56ec4aed4f1c1bfa578b4956","slug":"crime-near-bsa-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक पर झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक पर झोंका फायर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
बीएसए कार्यालय के सामने शुक्रवार शाम मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक शिक्षक पर फायर झोंक दिया। उसने स्टेडियम की तरफ भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के बढ़नी निवासी नीरज सिंह (40) अंतू थाना के पूरे अंती प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है। वह शुकुलपुर में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहता है। देर शाम किसी काम से बीएसए कार्यालय गया था। गेट के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। वह भागकर दीवार फांदते हुए स्टेडियम में पहुंच गया। इस दौरान गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं।
उसने किसी तरह करनपुर पहुंचकर अपने साथियों को घटना की जानकारी दी। खबर लगते ही काफी संख्या में शिक्षक पहुंच गए। नीरज को जिला अस्पताल ले जाया गया। खबर मिलते ही कोतवाल हरिपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।